जिला परिषद कुल्लू की नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष नीना जोशी के आनी आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका गर्मजोशी एवं उत्साह के साथ किया भव्य स्वागत
Kullu Times
आज आनी विधानसभा क्षेत्र के विश्राम गृह आनी में जिला परिषद कुल्लू की नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष नीना जोशी के आनी आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका गर्मजोशी एवं उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया गया।इस अवसर पर विधायक आनी लोकेन्द्र कुमार ने उन्हें पुनः हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए अनंत शुभकामनाएँ दीं और बताया कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व और सेवाभाव से क्षेत्र के विकास एवं जनकल्याण के कार्यों को नई गति मिलेगी।सभी कार्यकर्ताओं का उत्साह, स्नेह और आत्मीयता संगठन की एकजुटता एवं मजबूती का परिचायक है। Lokender Kumar MLA
Kullu, Kullu | Jul 17, 2026