कोरांव: बड़ोखरा में दबंग ने दरवाजे पर खड़े ट्रैक्टर को न्यूटल कर सड़क पर धकेला, घर में घुसकर मारपीट का आरोप, अतिक्रमण भी हटाया
कोरांव थाना क्षेत्र के बड़ोखरा गांव में गजनी मोड़ पर एक ट्रैक्टर को सड़क पर धकेलने और घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित प्रभाकर सिंह ने अंकित सिंह नामक व्यक्ति पर यह आरोप लगाया है। यह घटना शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे हुई। प्रभाकर सिंह के अनुसार, उनके दरवाजे पर खड़े ट्रैक्टर को अंकित सिंह पुत्र हरिपाल सिंह ने न्यूट्रल कर सड़क पर धकेल दिया।