सहारनपुर: उत्तराखंड पुलिस ने फिल्म अभिनेत्री उर्मिला सनावर को सहारनपुर में घर से पकड़कर ले गई, गाड़ी में डालने का वीडियो वायरल
अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर सुर्खियों में आईं फिल्म अभिनेत्री उर्मिला सनावर को उत्तराखंड पुलिस ने रविवार को सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम सदर बाजार थाना क्षेत्र के गोविंद नगर स्थित उनके घर पहुंची और उन्हें हिरासत में लेकर उत्तराखंड रवाना हो गई। गिरफ्तारी के दौरान उर्मिला पुलिसकर्मियों से रुकने और अपनी बात सुनने की गुहार लगाती नजर आईं।