तिर्वा: खजुआ गांव में खेत के चारों ओर तार में छोड़ा करंट, बकरे की मौत, मामला थाने पहुंचा
Tirwa, Kannauj | Sep 9, 2026 तिर्वा। कोतवाली क्षेत्र के खजुआ गांव में फसल को बचाने के लिए खेत के चारों ओर तार लगाकर उसमें करंट छोड़ने का मामला सामने आया है। करंट की चपेट में आने से एक बकरे की मौत हो गई। घटना के बाद खेत मालिक से शिकायत करने पहुंचे लोगों के साथ रास्ते में गाली-गलौज और मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।