आगर: नवीन मांगलिक भवन में 26 जनवरी को भारत पर्व का आयोजन, कलेक्टर ने नागरिकों से शामिल होने की अपील की
गणतंत्र दिवस के अवसर पर “भारत पर्व : लोकतंत्र का लोक उत्सव” कार्यक्रम का आयोजन 26 जनवरी को सायं 6 बजे नवीन मांगलिक भवन, गांधी उपवन के पास, छावनी में किया जाएगा। कार्यक्रम में लोकगीत, भजन एवं देशभक्ति लोकनृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां होंगी। कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन जिला प्रशासन, स्वराज संस्थान संचालनालय एवं संस्कृति विभाग द्वारा किया जा रहा है।