हरदा: ग्राम मुंडासेल की सयानी नदी में अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन ने की कार्रवाई, जेसीबी और 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
Harda, Harda | Jul 13, 2026 कलेक्टर के निर्देश पर अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तहसील प्रशासन ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम मुंडासेल स्थित सयानी नदी से एक जेसीबी मशीन एवं दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की हैं। जब्त किए गए वाहनों को सिराली थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया गया है।