सतवास: सतवास में साइबर ठगी के ₹1.90 लाख वापस मिले, सतवास पुलिस की कार्रवाई
Satwas, Dewas | Apr 24, 2026 शुक्रवार दोपहर 12:00 ऑपरेशन साइबर” के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सतवास निवासी इकबाल खान से साइबर ठगी के जरिए गए ₹1.90 लाख पुलिस ने वापस दिलाए। शिकायत 3 फरवरी 2026 को दर्ज हुई थी, जिसके बाद जिला साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एनसीआरपी पोर्टल पर केस दर्ज कर लगातार मॉनिटरिंग की।