लखीसराय: संसार पोखर बहियार में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
लखीसराय जिला मुख्यालय में कवैया थाना क्षेत्र अंतर्गत संसार पोखर बिहार में मंगलवार की सुबह खून से सन एक युवक का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. पूर्वाहन 8 बजे शव की पहचान लखीसराय वार्ड नंबर 17 पचना रोड बायपास चौक के रहने वाले टुनटुन यादव के पुत्र 25 वर्षीय राजा कुमार के रूप में हुई. मृतक के शरीर पर कई जगह जख्म से हत्या की आशंका जताई जा रही है.