बताते चलें कि कस्बा मांट का गोरे दाऊजी मंदिर क्षेत्र के प्रमुख व पौराणिक मंदिरों में से एक है, महा शिवरात्रि से पहले शनिवार दोपहर तीन बजे से गोरे दाऊजी मंदिर सेवा समिति द्वारा मंदिर में होली महोत्सव मनाया गया, दाऊजी महाराज को विधिवत रंग ग़ुलाल अर्पित करने के बाद मंदिर पुजारी और समिति सदस्यों द्वारा श्रद्धांलुओं पर जमकर रंग ग़ुलाल डाला गया