निज़ामाबाद: फरिहा ईदगाह पर अदा की गई बकरीद की नमाज, अमन-चमन की मांगी गई दुआ
निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा कस्बे में गुरुवार सुबह करीब आठ बजे ईदगाह परिसर में बकरीद की नमाज अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। नमाज में क्षेत्र के बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया और मुल्क में अमन, भाईचारे व खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज के दौरान ईदगाह परिसर में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।