परसौनी: परशुरामपुर गांव की बागमती नदी की पुरानी धार में डूबने से 12 वर्षीय किशोर की हुई मौत
परसौनी प्रखंड के परशुरामपुर गांव के बागमती नदी की पुरानी धार में 12 साल का बालक डूब गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से बालक के शव को बाहर निकाल लिया गया है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान बच्चु पासवान के पुत्र अमरेंद्र कुमार के रूप में की गई है।