परसौनी: मुसहरी गांव में बागमती नदी पर बना चचरी का पुल बहा डेढ़ सौ लोग परिवार घिरे
बेलसंड अनुमंडल के परसौनी प्रखंड के मुसहरी गांव में बागमती नदी की पुरानी धार पर बना चचरी का पुल बह गया नदी में पानी अधिक होने के कारण चचरी का पुल बह गया है। जिसके कारण डेढ़ सौ परिवार घिर गए हैं। पहले मुसहरी गांव के लोग चचरी के सहारे आवागमन करते थे। मुसहरी गांव के लोगों के आवागमन का सहारा एक मात्र चचरी का पुल था, जो बह गया है।