परसौनी: मुशहरी टोला में बागमती नदी के पुराने धार पर लोगों के आवागमन को लेकर प्रशासन द्वारा उपलब्ध करवाई गई नाव
बेलसंड अनुमंडल क्षेत्र के परसौनी प्रखंड के मुशहरी टोला में बागमती नदी की पुरानी धार पर लोगों की आवागमन के लिए प्रशासन की ओर से नाव उपलब्ध कराई गई है। बागमती नदी की पुरानी धार पर बना चचरी का पुल बह गया था। जिसके कारण 150 परिवारों का संपर्क मुख्यालय से भंग हो गया था। जिसके बाद प्रशासन की ओर से लोगों के आवागमन के लिए न उपलब्ध कराई गई है।