गिरियक: पावापुरी अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
Giriak, Nalanda | May 11, 2026 नालंदा जिले के गिरियक स्थित भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान अस्पताल, पावापुरी में सोमवार को एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मृतक की पहचान शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र के वैभनिमा गांव निवासी 27 वर्षीय सोनू कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोनू कुमार सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए पावापुरी