गुन्नौर: धनारी थाना पुलिस ने महिला से मारपीट और छेड़छाड़ के मामले में एक महिला सहित 4 लोगों के खिलाफ की रिपोर्ट दर्ज
धनारी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने गुरुवार रात करीब 8 बजे पुलिस को तहरीर देकर बताया कि महिला अपने घर पर अकेली थी। महिला के पति घर पर नहीं थे। आरोप है कि तभी गांव के ही सोमवीर राजकुमार भूदेव और गोधनिया ने महिला के घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि महिला के साथ छेड़छाड़ भी की। पुलिस ने की रिपोर्ट दर्ज।