बक्सर: नया बाजार में दरवाजे पर खड़ी बाइक चोरी, टाऊन थाने में मामला दर्ज
Buxar, Buxar | Apr 24, 2026 शहर के नया बाजार इलाके में चोरों ने एक घर के दरवाजे पर खड़ी बाइक चुरा लिया। घटना के बाद पीड़ित ने टाउन थाना में एफआईआर दर्ज कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार नया बाजार अकड़ौरा निवासी विश्वनाथ राम के पुत्र गोपाल कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह रोज की तरहअपनी बाइक घर के दरवाजे के पास खड़ी कर सो गया था।