कांके: रांची के मेन रोड पर झारखंड बंद का दिखा असर, सड़कें रहीं सुनसान
Kanke, Ranchi | Jan 17, 2026 रांची के मेन रोड में शनिवार सुबह करीब दस बजे झारखंड बंद का असर देखा जा रहा है। मेन रोड में काफी कम गाड़ियां चल रही है। बता दें कि आदिवासी नेता और पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में आज विभिन्न आदिवासी संगठनों ने आज झारखंड बंद बुलाया है। बंद समर्थक हत्या के आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।