बीकानेर: चाइनीज मांझा बेचते युवक को किया गिरफ्तार, सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से दूर
देशनोक पुलिस ने चाइनीज मांझा बेचते एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक लटाई मांझा और 300 रुपये नकद बरामद किए हैं। देशनोक एसएचओ सुमन शेखावत के अनुसार आरोपी विकास पुत्र हरिकिशन भार्गव, निवासी सदर बाजार, के खिलाफ बीएनएस की धारा 125 व 223(ए) के तहत मामला दर्ज कर जांच एएसआई चरणजीत सिंह को सौंपी गई है। मासूम विराट की दर्दनाक मौत के बाद पुलिस ने लगातार तीन दिन