बदनावर: अवैध स्मैक,पावडर बेचने वाले आदतन अपराधी पर,पुलिस ने की पीआईटी एक्ट की कार्यवाही, आरोपी को भेजा गया भोपाल केंद्रीय जेल।
Badnawar, Dhar | Aug 2, 2024 धार पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में बदनावर पुलिस द्वारा धार जिले में पहली बार, Act, 1988 (PIT- NDPS Act), के तहत कार्यवाही कर नशे के सौदागर आदतन आरोपी दिनेश पिता गुलाबचंद परमार निवासी इंद्रागार्डन बदनावर को गिरफ्तार कर केंद्रीय जेल, भोपाल भेजा गया है।आरोपी कई वर्षो से,अवैध स्मैक बेचने का व्यापार करता है आरोपी पर कुल,16 मामले थाने में दर्ज है।