बदनावर: बकरी बेचने आए दो भाईयो के साथ हुई ठगी,खरीददार नकली नोट थमाकर ले गए बकरियां,सीसीटीवी मैं कैद हुई, वारदात।
Badnawar, Dhar | Aug 2, 2024 बदनावर शहर में लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार में बकरी बेचने के लिए आए,2 युवकों को अज्ञात बदमाशों ने बकरियां खरीदकर नकली नोट थमाकर ठगी का शिकार कर लिया। दोनों युवक जब समूह की किश्त भरने के लिए आफिस गए और पैसे दिए तब पता चला कि सारे नोट नकली है।पता चलने पर,थाने में आवेदन देकर कार्यवाही की मांग की गई हैं।पुलिस मामले की जांच कर रही है।