बिहारीगंज: बिहारीगंज में राजकीय डिग्री कॉलेज खोलने की मांग तेज, डॉ. बिट्टू कुमार ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
मधेपुरा के बिहारीगंज में राजकीय डिग्री कॉलेज खोलने की मांग तेज हो गई है। बैजनाथपुर निवासी डॉ. बिट्टू कुमार ने मुख्यमंत्री को आवेदन भेजकर कहा है कि उच्च शिक्षा के लिए छात्रों को 50 से 60 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। आर्थिक तंगी के कारण कई छात्र-छात्राएं पढ़ाई से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने जल्द सरकारी कॉलेज खोलने की मांग की है।