कटंगी: 40 वर्ष 03 माह शिक्षा विभाग में दी सेवाएं, कटेरा में सेवानिवृत्त शिक्षक को शाला परिवार और ग्रामीणों ने दी विदाई
विकासखंड कटंगी के शासकीय माध्यमिक शाला कटेरा में पदस्थ शिक्षक टी.आर.राहंगडाले 40 वर्ष 03 माह की सेवाएं देने के बाद विभाग से रिटायर हो गए है। शाला परिवार और ग्रामीणों ने स्कूल परिसर में एक लघु समारोह का आयोजन कर उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षक टी.आर.राहंगडाले के परिजन पत्नी, बेटी, दामाद भी मौजूद रहे।