सीतापुर: गदनापुर में विवाद के चलते दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, पांच लोग हुए घायल
जनपद के महोली थाना क्षेत्र के गदनापुर गांव में नाली को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई मारपीट की घटना में पांच लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए थे घायलों को उपचार के लिए महोली स्वास्थ्य केंद्र से सीतापुर के जिला अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों के द्वारा उपचार जारी है।