दरभंगा: दरभंगा के घनश्यामपुर में सांप काटने से 8 वर्षीय किशोरी की मौत, पोस्टमार्टम परिसर में लोगों ने दी सूचना
दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के कसरोर बसौली गांव में मंगलवार की रात विषैले सांप के काटने से आठ वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। मृतका की पहचान कसरोर बसौली निवासी शत्रुघ्न ठाकुर की आठ वर्षीय पुत्री राजनंदनी कुमारी उर्फ नंदिनी के रूप में हुई है। इस बात की जानकारी मौजूद लोगों ने बुधवार को दोपहर 2.30 बजे DMCH के पोस्टमार्टम परिसर में दी।