रामानुजगंज: सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को बेहतर साइकिल उपलब्ध कराने के लिए हो रहा सत्यापन
रामानुजगंज शुक्रवार सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत छात्राओं को मानकपूर्ण एवं सुरक्षित साइकिल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अनुविभागीय अधिकारियों द्वारा साइकिल का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। इसी कड़ी में विकासखंड रामचंद्रपुर स्थित रामानुजगंज उड़ान केंद्र में रखी गई साइकिल का अनुविभागीय अधिकारी रामचंद्रपुर श्री आनंद राम नेताम के द्वारा भौतिक सत्यापन किया गया।