रायबरेली: भीरा गोविंदपुर के पीड़ितों ने दबंग विपक्षियों पर मारपीट कर जबरन घर पर कब्जा करने का आरोप लगाया, एसपी से की शिकायत
लालगंज थानाक्षेत्र के,भीरा गोविंदपुर गांव के रहने वाले श्यामलाल पुत्र बाबू ने,शुक्रवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि,उनके मकान पर जबरन दबंग विपक्षों द्वारा मारपीट कर कब्जा किया जा रहा है। जिसको लेकर मना किया गया तो,घर में घुसकर मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी है।पीड़ितों ने कहा कि थाने में शिकायत की गई थी,लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।