रायबरेली: पीएसी के पास करंट की चपेट में आने से मजदूर झुलसा, जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए लाया गया
शुक्रवार18अक्टूबर 2024 को समय 11:50 पर करंट की चपेट में आने से मजदूर दशरथ झुलसा।मोबाइल चार्जिंग में लगाते समय करंट की चपेट में आया मजदूर,साथी मजदूरो के द्वारा प्राथमिक उपचार के लिए पहुंचाया गया जिला अस्पताल।जिला अस्पताल में चल रहा मजदूर का इलाज,शहर कोतवाली क्षेत्र के पीएसी के पास की घटना।