रायबरेली: उबरनी के दिव्यांग ने परिवार सहित कोटेदार द्वारा राशन ना दिए जाने के मामले में डीएम से लगाई गुहार
शुक्रवार 18 अक्टूबर 2024 को समय 12:15 बजे जगतपुर थाना क्षेत्र के उबरनी के रहने वाले पीड़ित दिव्यांगजन ने जिलाधिकारी हर्षिता माथुर से कोटेदार के द्वारा राशन ना देने के मामले में न्याय की लगाई गुहार।समाधान दिवस में शिकायत के बावजूद नहीं हुई पीड़ित की सुनवाई। प्रधानमंत्री के द्वारा गरीबों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजना को पलीता लगा रहे प्रधान और कोटेदार।