रायबरेली: रायबरेली डिपो की बसों में हादसों को देखते हुए पायलट प्रोग्राम के तहत 19 बसों में लगाया गया एंटी स्लीप डिवाइस
रात्रि बस सेवा में हादसे में कमी लाने के लिए परिवहन विभाग के द्वारा 19 बसों में एंटी स्लीप डिवाइस लगाया गया है। जिससे बसों से होने वाले हादसों में कमी आएगी। जानकारी प्राप्त हुई है, कि जल्द ही सभी बसों में यह डिवाइस उपलब्ध कराई जाएगी। शुक्रवार सुबह ए आर एम ने बताया है। कि स्टेरिंग एक्टिव ना होने पर, बीप करते हुए अलार्म बजायेगी जिससे चालक एक्टिव हो जाएगा।