रायबरेली: सोथी की रहने वाली महिला को घर में काम करते समय सर्प ने काटा, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
शुक्रवार 18 अक्टूबर 2024 समय 8:00 बजे महाराजगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सोथी की रहने वाली सरिता पत्नी राममिलन को घर में काम करते समय सर्प ने काटा। परिजनों के द्वारा प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी महाराजगंज ले जाया गया, जहां पर हालत नाजुक होने पर एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल किया गया रेफर। वहीं रायबरेली जिला अस्पताल में भर्ती कर चल रहा इलाज।