पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगांव थाना में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए थाना प्रभारी धीरज कुमार यादव को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनकी जगह परमेश्वर उरांव को मझगांव का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। यह कार्रवाई आदिवासी हो समाज युवा महासभा एवं मानकी-मुंडा संघ के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल द्वारा पुलिस अधीक्षक से की गई मुलाकात के लगभग 15 घंटे के भीतर हुई।