कासगंज: जिले में यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई करते हुए 162 वाहनों के काटे चालान
यातायात पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले 162 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान ₹2.78 लाख का ऑनलाइन शमन शुल्क अधिरोपित किया गया। पुलिस ने मोडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और हूटर के खिलाफ भी अभियान चलाते हुए 1 वाहन से अवैध हूटर उतरवाया। मिशन चौराहा से पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस मार्ग पर अवैध पार्किंग करने वालों पर कार्रवाई की