सदर: सिविल लाइंस में बिना लाइसेंस चल रहे हुक्काबार पर पुलिस ने किया छापा, संचालक को किया गिरफ्तार
Sadar, Allahabad | Sep 28, 2026
प्रयागराज के सिविल लाइंस में पत्रिका चौराहे के पास होटल की तीसरी मंजिल पर बिना लाइसेंस हुक्काबार चल रहा था। रविवार रात पुलिस ने छापा मारकर मौके से आठ हुक्का सेट के बेस, सात चिलम, सात हुक्के के पाइप और तंबाकू बरामद किया। पुलिस ने बार संचालक को गिरफ्तार किया है।