राजपुर: मोहनपुर आंगनबाड़ी केंद्र में मिली घोर लापरवाही, सीओ डॉ. शोभा कुमारी के निरीक्षण में खुली पोल
Rajpur, Buxar | Apr 28, 2026 जिलाधिकारी के सख्त निर्देश पर राजपुर सीओ डॉ. शोभा कुमारी ने मंगलवार को समहुता पंचायत के मोहनपुर गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 138 का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षा मंगलवार को 11:00 बजे किया गया।जांच में भारी अव्यवस्था मिली। सीओ के पहुंचने पर केंद्र पर सन्नाटा था। देर से पहुंची सेविका-सहायिका और बच्चे बिना ड्रेस के थे।