पटना ग्रामीण: खाजेकला थाना क्षेत्र: हत्या के प्रयास में शामिल एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
खाजेकला थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। रविवार शाम 6:57 पर मामले की जानकारी पटना पुलिस ने दी है। पुलिस ने बताया है कि खाजेकला थाना क्षेत्र में आसूचना संकलन के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान हत्या के प्रयास की घटना में शामिल 1 प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।