ऊंचाहार: पटेरवा तिराहे के पास बाइक से गिरकर महिला घायल, सीएचसी में भर्ती
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के ऊँचाहार सलोन मार्ग पर पटेरवा तिराहे के पास, बाइक पर पीछे बैठी महिला इशरत जहां निवासी पकसरांवा थाना सलोन सड़क पर गिरकर गम्भीर रुप से घायल हो गई, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।महिला पति मो महरूफ के साथ बाइक से ऊँचाहार के अलीगंज में रिश्तेदारी आई थी, घर जाते समय हादसे का शिकार हो गई।