नवाबगंज: बंकी में घंटों लाइन में लगने के बाद भी उपभोक्ताओं को बिना सिलेंडर लौटना पड़ रहा, कई दिनों से नहीं मिल रहा गैस सिलेंडर
बाराबंकी की बंकी नगर पंचायत स्थित अमित भारत गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि पिछले कई दिनों से घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं, जिससे हजारों उपभोक्ता प्रभावित हैं।शनिवार को एजेंसी परिसर के बाहर बड़ी संख्या में उपभोक्ता जमा हो गए।सुबह 8 बजे से ही लोग लाइन में लगे थे।