त्योंथर विधायक ने विकास कार्यों को लेकर तीन बार के सिरमौर विधायक पर कसा तंज वीडियो वायरल,,
बीते दिनों जवा तहसील के दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए विधायक सिद्धार्थ तिवारी अपने क्षेत्र के कामों को बड़ा बताने का प्रयास कर रहे थे। इसी क्रम में उनकी जुबान फिसली और उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "अतरैला-जवा का हाल देख लीजिए, पड़ोसी तीन बार के विधायक हैं, और उनका काम भी देख लीजिए।" इस बयान के बाद विंध्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।