दातागंज: दातागंज के रामलीला मेले में कहा-सुनी के बाद चाकुओं से दो लोगों पर हमला, एक की मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी
शनिवार देर रात दातागंज के रामलीला मेले में खिलौने को लेकर कहा सुनी के बाद चाकुओं से दो लोगों पर हमला किया गया। जिसमें रोहित की मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम को भेजा है, घायल युवक ऋतिक का बरेली हायर सेंटर में इलाज को भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।