झाझा: दादपुर गांव के समीप अनियंत्रित स्कॉर्पियो घर में घुसी, बकरी की हुई मौत
Jhajha, Jamui | Aug 9, 2026 एनएच-333 पर दादपुर गांव के समीप रविवार को कांवरियों से भरी अनियंत्रित स्कॉर्पियो सड़क किनारे स्थित बुधन साह के घर में जा घुसने का मामला दोपहर 12 बजे सामने आया। वाहन की टक्कर से मकान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि घर के अंदर मौजूद परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। हादसे में घर के समीप बंधी एक बकरी की मौत हो गई। वाहन की टक्कर के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई