खेरागढ़: सैंया पुलिस ने छह जुआरियों को गिरफ्तार किया, ₹42 हजार से अधिक की राशि बरामद
पुलिस कमिश्नर आगरा दीपक कुमार के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सैंया पुलिस ने जुआ खेल रहे छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ताश के पत्तों पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए आरोपियों को दबोचा। अभियुक्तों के कब्जे से ₹42,770 नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं। मंगलवार सुबह 8 बजे पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों