फरसगांव: उरंदाबेड़ा सुशासन शिविर में 25 हितग्राहियों को मिली पीएम आवास की चाबी
फरसगांव विकासखंड के ग्राम उरंदाबेड़ा में आयोजित जिला स्तरीय सुशासन तिहार शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 25 हितग्राहियों को आवास की चाबी एवं 28 जॉब कार्ड वितरित किए गए।शिविर में आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, डिजिटल किसान किताब, ट्राईसाइकिल एवं श्रवण यंत्र