कोईलवर: कोईलवर–छपरा फोरलेन पर जाम में फंसी अग्निशामक की गाड़ी, आधे घंटे तक बजता रहा सायरन
कोईलवर छपरा फोरलेन पर जाम की समस्या आम बात बनती जा रही है। आए दिन लगने वाले जाम से जहां सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है, वहीं कड़ी धूप में आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार की दोपहर करीब 3:30 चंदा गांव के समीप पेट्रोल पंप के पास लगे जाम में एक अग्निशामक वाहन फंस गया। प्रत्यक्ष दर्शियो की माने तो गाड़ी आग बुझाने कहीं जा रही थी।