बखरी: बखरी में पुलिस ने नकली ऑटोमोबाइल स्पेयर पार्ट्स बरामद किए, मामला दर्ज
बखरी में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा कंपनी के नकली ऑटोमोबाइल स्पेयर पार्ट्स की दुकान पर पुलिस के द्वारा छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान कथित नकली स्पेयर पार्ट्स को पुलिस ने बरामद किया। थाना अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने सिलसिले में बताया है कि बखरी के मक्खाचक निवासी रंजीत चौरसिया के विरुद्ध नकली स्पेयर पार्ट्स बेचने का मामला दर्ज किया गया।