अशोक नगर: साईंसिटी कॉलोनी में घरों से पानी की निकासी न होने से प्लाटों में भरा गंदा पानी, बीमारियों का खतरा
अशोकनगर शहर की साईं सिटी कॉलोनी में घरों से निकलने वाले पानी के लिए निकासी न होने के कारण गंदा पानी खाली पड़े प्लाटों में भर रहा है। जिससे मच्छर उत्पन्न होने के चलते रहवासियों में कई प्रकार की बीमारियां फैलने का अंदेशा बना रहता है। रविवार को शाम 5:00 बजे कॉलोनी वासियों ने बताया कि हम लोगों ने कई बार नगर पालिका में आवेदन के माध्यम से मांग की है।