फतेहाबाद: फतेहाबाद में वृक्षारोपण महायज्ञ के तहत 7 लाख 99 हजार पौधों का किया जाएगा रोपण, वन क्षेत्र अधिकारी ने दी जानकारी
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे "वृक्षारोपण महायज्ञ" अभियान के तहत फतेहाबाद तहसील क्षेत्र में 7 लाख 99 हजार पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए वन क्षेत्र अधिकारी कार्यालय फतेहाबाद से ग्राम पंचायतों और विभागों को पौधों का उठान शुरू कर दिया गया है। वन क्षेत्र अधिकारी विशाल राठौर द्वारा संदर्भ में जानकारी दी गई।