सांगोद. क्षेत्र के मोईकलां गांव स्थित गोशाला में अव्यवस्थाओं को लेकर मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। गोशाला में व्यवस्थाओं की बदहाली के आरोपों के बीच गोसेवक पंचायत परिसर में शुक्रवार को दोपहर 2बजे धरने पर बैठ गए हैं। गोसेवकों का आरोप है कि गोशाला में पशुओं के लिए चारा, पानी और साफ-सफाई की उचित व्यवस्था नहीं है।