दतिया: बागपुरा की कमलादेवी ने एसडीएम से की शिकायत, ज़मीन पर कब्ज़ा और देवतानी चबूतरा तोड़ने की धमकी का आरोप
Datia, Datia | Apr 7, 2026 दतिया जिले के ग्राम बागपुरा निवासी महिला कमलादेवी कुशवाहा ने भांडेर SDM सोनाली राजपूत को तहसील कार्यालय पर शिकायत सौंपकर अपनी जमीन पर हुए कथित अवैध कब्जे और देवतानी चबूतरा तोड़े जाने का मामला उठाया है। उन्होंने बताया कि मौजा बागपुरा के सर्वे नंबर 438 रकबा 0.10 हेक्टेयर भूमि उनके दिवंगत पति अर्जुन के नाम थी, जिनका अंतिम संस्कार भी इसी स्थान पर किया गया था।