डिंडौरी: बरौदा के पटपरिहा घाट और चटुवा माल गांव में जल संचय के लिए बोरी बंधान अभियान चलाया गया
डिंडौरी जिले के शहपुरा विकासखंड के बरौदा के कसहा नदी के पटपरिहा घाट और चटुवा माल गांव के खेरवा टोला नाका चैक डेम पर जल संचय बोरी बंधान अभियान के तहत जन अभियान परिषद छात्र छत्राओं एवं ग्रामीणों ने श्रमदान करते हुए बोरी बंधान किया। दरअसल जिला जनसंपर्क विभाग में शुक्रवार शाम 6:00 बजे मीडिया को जानकारी दी ।