देवास। देवास में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। प्रेम विवाह करने वाली एक महिला ने अपने ही पति पर बेरहमी से मारपीट करने और धारदार हथियार से उसका होंठ काटने का गंभीर आरोप लगाया है। घायल महिला का जिला अस्पताल में इलाज जारी है, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मामला औद्योगिक थाना क्षेत्र का है। पीड़िता रिहाना (27 वर्ष) ने बताया कि उसका पति अबरार उसे खाना खिलाने के बहाने शंकरगढ़ स्थित सांवलिया रेस्टोरेंट के पास सुनसान जगह पर ले गया। वहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान पति ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और धारदार हथियार से उसका होंठ काट दिया।
पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी उसे और उनकी मासूम बच्ची को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
औद्योगिक थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया ने बताया कि शंकरगढ़ के सामने सांवलिया रेस्टोरेंट के पास हुई घटना की सूचना जिला अस्पताल से प्राप्त एमएलसी के माध्यम से मिली है। महिला ने गंभीर मारपीट और हमला किए जाने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस पीड़िता के विस्तृत बयान दर्ज कर रही है और जांच के आधार पर दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
News by hello! DEWAS sources. Kindly DM for any issues .
.
In news ad
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews #dewas